29 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपाकिस्तान जिंदाबाद पर भड़के राज ठाकरे, कहा-पाकिस्तान चले जाओ... 

पाकिस्तान जिंदाबाद पर भड़के राज ठाकरे, कहा-पाकिस्तान चले जाओ… 

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को मनसे मुखिया ने चेताया    

Google News Follow

Related

पुणे में कथित तौर पर लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर जहां सीएम शिंदे ने इसकी आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बीजेपी ने भी इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के मुखिया ने ऐसे नारे लगाने वालो को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर देश हिन्दू और मराठी हिन्दू इस मामले को अपने हाथ में ले लिया तो बताना नहीं होगा कि आगे क्या होगा ? इस घटना का मुझे विवरण देने की आवश्यकता नहीं है। अगर ऐसा होता है तो त्योहार के समय अशांति फैलेगी। इसलिए इन देश विरोधी गतिविधियों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

बता दें कि पुणे में पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन में पुणे के कलेक्ट्रेट परिसर में पाकिस्तान के जिंदाबाद के नारे लगे थे। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। बीजेपी ने इस मामले पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे देश विरोधी नारे बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। इस मामले में कांग्रेस ने भी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में राज ठाकरे ने कहा कि अगर इन लोगों की मानसिक स्थिति ऐसी ही है तो उन्हें अपना धर्म लेकर पाकिस्तान चला जाना चाहिए।  हमारे देश में इस तरह का नाटक करने की अनुमति नहीं हैं। उन्होंने केंद्र और गृह मंत्री से इस घटना पर तल्काल कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा उन पर कार्रवाई की जाए की वे लोग ‘पा’  तक नहीं बोल पाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश के हिन्दू झुकेंगे नहीं। वे क्या कर सकते हैं। इसका मुझे विवरण देने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें 

गुजरात में ओवैसी ने हिन्दू पर लगाया दांव, तीन उम्मीदवारों का किया ऐलान

मन की बात में बोले पीएम- शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें