29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंभल सड़क हादसे पर PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2...

संभल सड़क हादसे पर PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषित!

हादसे में मौके पर ही दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार (4 जुलाई) शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। थाना जुनावई क्षेत्र में एक बेकाबू बोलेरो वाहन के जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा जाने के कारण अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 अन्य घायल हैं जिनका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक्स पर पीएम मोदी का संदेश साझा करते हुए लिखा, “संभल, उत्तर प्रदेश में दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह हादसा तब हुआ जब ग्राम हरगोविंदपुर (थाना जुनावई) निवासी कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में बारात लेकर बिल्सी (जिला बदायूं) जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में मौके पर ही दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से रवि, कोमल और मधु ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एएसपी अनुकृति शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे घायलों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा दिलवाई गई है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवारों के लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है।

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरा दुख लेकर आया है। बारात की खुशी चंद पलों में मातम में बदल गई, जिससे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

भारतीय कारों की जापान में धूम: सुज़ुकी बनी जापान की सबसे बड़ी कार आयातक कंपनी!

ईरान के परमाणु निगरानी को लेकर टकराव और भी गहरा, IAEA ने अपने आखिरी निरीक्षकों को हटाया!

पटना में भाजपा नेता गोपाल खेमका की हत्या, छह साल पहले बेटे की भी हुई थी हत्या!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें