30 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र से ओमीक्रॉन के सात नए केस 

महाराष्ट्र से ओमीक्रॉन के सात नए केस 

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र से नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के सात नए केस मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई से तीन और पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम से चार मामले सामने आए हैं।  बता दें कि प्रदेश में नए वेरिएंट के कुल मामले 17 हैं। महाराष्ट्र में देश  में इस मामले में सबसे ज्यादा केस हैं जबकि दूसरे नंबर पर राजस्थान है जहां कुल नौ मामले पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि मुंबई में मिले तीनों मरीजों की उम्र क्रमशः 48, 25 और 37 साल है। तीनों  पुरुष हैं। तीनों तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका लौटे हैं। जबकि पिंपरी चिंचवाड़ के मरीज ओमीक्रॉन  वेरिएंट से संक्रमित नाइजीरियाई महिला के संपर्क में आए थे।
शुक्रवार को मिले सात मरीजों में से चार का टीकाकरण किया गया। एक मरीज को टीके की एक खुराक दी गई है, वहीं, एक मरीज को टीका नहीं लगा है। एक मरीज साढ़े तीन साल का है और टीकाकरण के योग्य नहीं है। चार मरीज बिना लक्षण वाले पाए गए, जबकि तीन मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।
बता दें कि भारत में कुल ओमीक्रॉन मरीजों की संख्या 32 हो गई है। महाराष्ट्र में, 17 मामले सामने आए हैं, राजस्थान में नौ मामले, जबकि गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में क्रमशः तीन, दो और एक मामले सामने आए हैं।
ये भी  पढ़ें

नवाब मलिक ने कोर्ट में वानखेड़े परिवार से मांगी बिना शर्त माफी  

कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने नहीं आए डेढ़ करोड़ लोग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,150फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें