29.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराजस्थान: श्रीगंगानगर में विभाग अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल बंद

राजस्थान: श्रीगंगानगर में विभाग अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, स्कूल बंद

जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किए सख्त आदेश

Google News Follow

भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत की गई मिसाइल स्ट्राइक के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भी हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को अगली सूचना तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिला कलेक्टर डॉ. मंजू द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर राजकीय एवं निजी स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्र, मदरसे और सीबीएसई से संबद्ध सभी विद्यालयों को 7 मई 2025 से अगले आदेश तक बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी प्रकार की परीक्षाएं, जिनमें गृह परीक्षा या समान स्तर की परीक्षाएं शामिल हैं, स्थगित कर दी गई हैं।

आदेश में उल्लेख किया गया, “मैं डॉ. मंजू, जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्रीगंगानगर, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जिले की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह आदेश पारित करती हूं। सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करनी होगी। यदि किसी संस्था ने आदेशों की अवहेलना की, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जिला प्रशासन ने न सिर्फ स्कूल-कॉलेजों को बंद किया है, बल्कि यह भी आदेशित किया है कि कोई भी विभागीय अधिकारी अपने मुख्यालय को न छोड़े और सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि भारत ने बुधवार (7 मई) को PoK और पाकिस्तान की सीमा में मौजूद नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए थे, जिनमें 80 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और अधिक बढ़ गया है, जिसको ध्यान में रखते हुए सीमा से सटे जिलों में अलर्ट मोड में प्रशासन कार्य कर रहा है।

श्रीगंगानगर जैसे संवेदनशील जिलों में ऐसे प्रशासनिक निर्णय न केवल समयानुकूल हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत-पाक तनाव: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद, राहत शिविर तैयार

पाकिस्तान के साथ खड़ा हुआ अलकायदा, भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें