28.2 C
Mumbai
Monday, July 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटवसई के स्वप्निल पाटिल का एशियन लीजेंड्स लीग-2 में चयन!

वसई के स्वप्निल पाटिल का एशियन लीजेंड्स लीग-2 में चयन!

खास बात यह है कि पिछले सीज़न में Asian Stars ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था और उस खिताबी जीत में स्वप्निल की अहम भूमिका रही थी।

Google News Follow

Related

वसई के लिए एक बार फिर गर्व का अवसर आया है। शहर के अनुभवी क्रिकेटर स्वप्निल पाटिल इस बार भी

स्वप्निल पाटिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यूएई की ओर से पदार्पण किया था। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेलकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके बाद उन्होंने ICC T20 विश्व कप 2014, ICC वनडे विश्व कप 2015 और एशिया कप 2016 जैसे बड़े टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में ICC वनडे विश्व कप 2015 में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेली गई 56 रन की नाबाद पारी भी शामिल है, जिसे आज भी उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी का उदाहरण माना जाता है।

मैदान के बाहर भी स्वप्निल क्रिकेट के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नायगांव (पश्चिम) स्थित उनकी “स्वप्निल पाटिल क्रिकेट अकादमी” से कई युवा खिलाड़ी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में  एशियन लीजेंड्स लीग-2 के लिए उनका चयन वसई-नायगांव क्षेत्र के साथ-साथ अकादमी के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा और गर्व का विषय बन गया है।

अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें 30 जुलाई से शुरू होने वाली इस लीग पर टिकी हैं। सभी को उम्मीद है कि स्वप्निल पाटिल एक बार फिर अपने अनुभव और दमदार बल्लेबाज़ी से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि Asian Stars लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का इतिहास रच पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,959फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
323,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें