27.7 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली सरकार ने महिला, अल्पसंख्यक आयोगों में नई नियुक्तियां कीं!

दिल्ली सरकार ने महिला, अल्पसंख्यक आयोगों में नई नियुक्तियां कीं!

सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता के अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

Google News Follow

Related

दिल्ली सरकार ने रविवार को अल्पसंख्यक और महिला आयोग में अहम पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की। लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष चुना गया है, जबकि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्मल जैन को दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता के अलावा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (दिल्ली सीएमओ) ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।”

वहीं, दिल्ली सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, जबकि कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया है। दिल्ली सीएमओ ने कहा, “दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”

इन नियुक्तियों के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “दिल्ली महिला आयोग की नव-नियुक्त अध्यक्ष लता गुप्ता और सभी सदस्यगण को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों व सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी और एक संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सुरक्षित दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।”

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष निर्मल जैन और सभी सदस्यगण को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को सशक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगे।”

यह भी पढ़ें-

गणेशोत्सव के मौके पर ‘मन की बात’ में पीएम मोदी के ज़रूरी निर्देश

असम में 66 मौतें, 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; हिमाचल में 134 सड़कें बंद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,965फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
323,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें