29 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटखतरा: पालघर में कुर्जे बांध का जलस्तर बढ़ने के चलते गांवों को...

खतरा: पालघर में कुर्जे बांध का जलस्तर बढ़ने के चलते गांवों को किया सावधान

Google News Follow

Related

अधिकारी ने कहा कि कुर्जे बांध में 65.63 मीटर तक पानी भरा हुआ है। जलस्तर 67 मीटर तक पहुंचने पर तीन द्वार खोल दिए जायेंगे। जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में भीषण बाढ़ आ सकती है। निकट स्थित गांवों के निवासियों को सावधान करने का निर्देश दिया है।

 मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के चलते कुर्जे बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने मंगलवार को अधिकारियों को इसके निकट स्थित गांवों के निवासियों को सावधान करने का निर्देश दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की सीईओ किरन महाजन ने दहानू और तलसारी के तहसीलदारों (राजस्व अधिकारियों) को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि इलाके में भारी बारिश के कारण दपचारी में स्थित बांध में तेजी से पानी भर रहा है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल बांध में 65.63 मीटर तक पानी भरा हुआ है। जलस्तर 67 मीटर तक पहुंचने पर इसके तीन द्वार खुल जाएंगे, जिससे आसपास के इलाकों में भीषण बाढ़ आ सकती है। लिहाजा, महाजन ने दोनों तालुकों के तहसीलदारों को आसपास में स्थित गांवों के निवासियों को सावधान करने का निर्देश दिया है।बता दें कि पिछले दिनों पालघर और ठाणे में भारी बारिश हुई थी।वहीं, जिले के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,061फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें