पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं-
- 04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 4 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक और 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस के फेरे 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।
- 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक तथा 04727 हिसार–वलसाड के फेरे 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।
- 09045 उधना–मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर 2026 तक और 09046 मधुबनी–उधना 28 सितंबर 2026 तक चलेगी।
- 09151 उधना–मधुबनी साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 30 सितंबर 2026 तक तथा 09152 मधुबनी–उधना के फेरे 2 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।
- 09047 उधना–झंझारपुर साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर 2026 तक और 09048 झंझारपुर–उधना 28 सितंबर 2026 तक संचालित होगी।
- 09031 उधना–हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 27 सितंबर 2026 तक तथा 09032 हसनपुर रोड–उधना के फेरे 29 सितंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।
- 09465 अहमदाबाद–दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 27 नवंबर 2026 तक और 09466 दरभंगा–अहमदाबाद के फेरे 30 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।
प्रयागराज जंक्शन के स्थान पर सूबेदारगंज ठहराव
न्यू वेस्ट केबिन और प्रयागराज जंक्शन के बीच कॉरिडोर ब्लॉक के कारण ट्रेन संख्या 09031 और 09032 क्रमशः 20 सितंबर और 22 सितंबर 2026 से प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहरेगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
पश्चिम रेलवे चलाएगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों पर यात्रियों को राहत!
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार!



