28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेट24 घंटे में आये 20 हजार कोरोना के केस ,क्या मुंबई में लगेगा लॉकडाउन?

24 घंटे में आये 20 हजार कोरोना के केस ,क्या मुंबई में लगेगा लॉकडाउन?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। 20 घंटे में 20 हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आये हैं। जबकि चार लोगों की मौत हुई है। पिछले दिनों  मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर 20 हजार से ज्यादा केस मुंबई में पाए जाते हैं तो लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। वहीं गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि लॉक डाउन का अंतिम फैसला सीएम उद्धव ठाकरे लेंगे।

बता दें कि पिछले दिनों मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि कोई भी  लॉक डाउन नहीं चाहता है। किसी भी कीमत पर लॉक डाउन नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा था कि आगरा मुंबई में 20 हजार से अधिक केस आते हैं तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

बता दें कि मुंबई के धारावी ,दादर और माहिम में लगातार कोरोना वायरस के केस में बढ़ोत्तरी हो रही है। धारावी में 24 घंटे में 107 केस सामने आये है जबकि दादर में 223 और माहिम में 308 केस मिले हैं। महाराष्ट्र में 24 में 36265 नए केस सामने आये हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हुई है।

वहीं गृह मंत्री दिलीप वैसे पाटिल ने सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।  उन्होंने 55 साल के पुलिस अधिकारियों को घर पर रहने को कहा है।  उन्होंने कहा कि 55 साल के पुलिस अधिकारी घर पर ही रहे उन्हें ड्यूटी पर आने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें 

बुल्ली ऐप केस में पुलिस ने की तीसरी गिरफ्तारी 

जलसा पहुंचा कोरोना, अमिताभ बच्चन का कर्मचारी संक्रमित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,335फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें