28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहिला बैंककर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर यूँ बचाई खाताधारकों की जमापूंजी

महिला बैंककर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर यूँ बचाई खाताधारकों की जमापूंजी

मैनेजर ने गवांई जान, कैशिअर गंभीर घायल, गिरफ्तार अभियुक्त निकला इसी बैंक का पूर्व मैनेजर

Google News Follow

विरार। विरार स्थित आईसीआईसीआई बैंक में डकैती पड़ने की सनसनीखेज वारदात हुई है, जिसमें पकड़ा गया अभियुक्त इसी  बैंक का पूर्व मैनेजर निकला है। गुरुवार शाम करीब 8 बजे हुई इस घटना में हालाँकि अभियुक्त अपने नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया, पर इस दौरान उसने चाकू से हमला कर बैंक की मौजूदा महिला मैनेजर की हत्या कर दी और बैंक की महिला कैशिअर को घायल कर दिया, क्योंकि दोनों उससे जूझ पड़ी थीं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनिल दुबे है। वह पहले इसी बैंक का मैनेजर रहा है। हमले के बाद वह यहां से भाग निकला था, पर शोरगुल सुन इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने पीछा करके उसे दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। दुबे के चाकू से किए हमले में मृत महिला मैनेजर का नाम योगिता वर्तक (34) है, जबकि घायल महिला का नाम श्वेता देवरूख (32) है। श्वेता इसी बैंक में कैशिअर है।
पुलिस के अनुसार विरार (पूर्वे) के मनवेलपाड़ा स्थित  आईसीआईसीआई बैंक के बंद हो जाने के बाद गुरुवार शाम सभी कर्मी चले गए थे। बैंक में श्वेता देवरूख और योगिता वर्तक ही रह गए थे। अचानक अनिल दुबे बैंके में आया और उसने  चाकू से धमका कर बैंक से नकदी व गहने लूटने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ने उसका जमकर प्रतिरोध किया। लिहाजा, दुबे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में  गंभीर रूप से घायल योगिता वर्तक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपनी जान पर खेल कर बैंक में सुरक्षित खाताधारकों की जमापूंजी को इस तरह बचाने को लेकर इन दोनों बैंककर्मियों की चारों तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें