26 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियापाक और कांग्रेस की 'पार्टनरशिप' एक्सपोज; गुजरात में गरजे मोदी!

पाक और कांग्रेस की ‘पार्टनरशिप’ एक्सपोज; गुजरात में गरजे मोदी!

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आणंद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा|पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं|कांग्रेस के शहजादे के लिए पाकिस्तान में दुआ हो रही है|पीएम ने कहा, कांग्रेस के समय में देश में दो संविधान चलते थे, दो झंडे चलते थे|मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर सरदार साहब के सपने को पूरा किया|

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल संविधान रखकर नाच रहे हैं। मोदी के आने से पहले इस देश में दो संविधान और दो झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शास्त्री मैदान में एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पूरा देश आज विश्वास के साथ कह रहा है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’। उन्होंने कांग्रेस के 60 वर्षों के कार्यकाल से भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना की। 

आणंद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा, देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है। वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है। कांग्रेस के 60 साल में करीब 60 फीसदी ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। 10 साल में भाजपा सरकार ने शत-प्रतिशत टॉयलेट बना दिए। 60 साल में कांग्रेस देश में सिर्फ तीन करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल से जल की सुविधा पहुंचा पाई.यानी 75 फीसदी घरों में नल से जल पहुंचा है। 

इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं।उन्होंने विपक्ष से सवाल किया, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। भाजपा के आने से पहले इस देश में दो संविधान, दो झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया।

पीएम मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, लेकिन मोदी की मजबूत सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है। संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है।कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी समझा ही नहीं कि हमारे देश में आदिवासी समाज भी है। इतने साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया। भाजपा सरकार ने आदिवासियों के अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया।

यह भी पढ़ें-

LE: कैसरगंज से बृजभूषण सिंह नहीं बेटे करण को मिलेगा भाजपा का टिकट?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें