26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाLE: कैसरगंज से बृजभूषण सिंह नहीं बेटे करण को मिलेगा भाजपा का टिकट?

LE: कैसरगंज से बृजभूषण सिंह नहीं बेटे करण को मिलेगा भाजपा का टिकट?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट कैसरगंज पर भाजपा के उम्मीदवार को लेकर मामला साफ हो गया है। इस सीट से करण सिंह भाजपा से लोकसभा का पर्चा भरने वाले हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे छोटे बेटे करण भूषण को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। 

कैसरगंज सीट पर बृजभूषण की मजबूत पकड़ है।ऐसे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनके किसी परिजन को टिकट दे सकती है।बृजभूषण खुद भी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन महिला पहलवानों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने से उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई।

बीते दिनों सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया था कि कैसरगंज का नाम हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महक रहा है। जहां तक टिकट की बात है तो हमारे क्षेत्र में कार्यकर्ता चैतन्य हैं, पार्टी चुप है। यदि भाजपा हाईकमान एक घंटा पहले भी घोषित कर देगी तो बड़ी जीत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व यहां के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल जरूर रखेगा। भाजपा ने उन्हें तो नहीं लेकिन उनके बेटे को टिकट दे दिया।

टिकट का आश्वासन मिलने के बाद करन भूषण ने अपने पिता व वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह से आशीर्वाद लिया और उनके पैर छुए। आशीर्वाद लेने के दौरान बृजभूषण ने अपने समर्थकों से करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की बात बताई और क्षेत्र में प्रचार करने की बात कही। करन भूषण शुक्रवार सुबह 11.00 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि कैसरगंज सीट पर नामांकन के लिए अंतिम तारीख 3 मई है। इस सीट में पांचवे चरण में मतदान होगा। पांचवे चरण में यूपी में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।

यह भी पढ़ें-

कोविशील्ड वैक्सीन से लड़की की मौत, सीरम के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माता-पिता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें