26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनिया‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान संग रांची में हुआ विशाल तिरंगा मैराथन!

‘स्वदेशी अपनाओ’ के आह्वान संग रांची में हुआ विशाल तिरंगा मैराथन!

रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर आयोजित इस मैराथन के प्रतिभागियों को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

Google News Follow

Related

“स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ” थीम के साथ रांची में रविवार को आयोजित स्वदेशी मैराथन-2025 में हजारों प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर आयोजित इस मैराथन के प्रतिभागियों को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में जुटे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” का यह अभियान राष्ट्र चेतना, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी भावना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को जीवन में उतारें।

राज्यपाल ने कहा, “स्वदेशी अपनाना केवल वस्तु का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इससे भारत आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा।” केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारत के युवा यदि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग का संकल्प लेंगे तो 2047 तक विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस स्वदेशी मैराथन में सुबह से ही युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। कई प्रतिभागी तिरंगा लेकर दौड़े, तो कुछ ने स्वदेशी संदेश वाले बैनर और पोस्टर थाम रखे थे।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध के नायक कर्नल राणा विशेष रूप से दिल्ली से रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि “भारत के विकास और आत्मनिर्भरता की राह में हर नागरिक एक सैनिक है, जो स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आर्थिक सुरक्षा में योगदान दे सकता है।”

मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कांटाटोली चौराहा होते हुए वापस मोरहाबादी पहुंचकर संपन्न हुए इस मैराथन के विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें-

दुर्गापुर : मेडिकल छात्रा से गैंगरेप मामले में तीन गिरफ्तार, दो फरार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें