27 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआदित्य ठाकरे की आलोचना बचकानी, भाजपा विधायक भातखलकर ने किया करारा पलटवार!

आदित्य ठाकरे की आलोचना बचकानी, भाजपा विधायक भातखलकर ने किया करारा पलटवार!

भातखलकर ने आगे कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार और महानगरपालिका मिलकर सड़कों के सीमेंटकरण और जलनिकासी से जुड़ी अन्य योजनाओं पर काम कर रही है। 

Google News Follow

Related

मुंबई में मानसून की पहली बारिश के बाद जलभराव पर आदित्य ठाकरे द्वारा की गई आलोचना पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आदित्य ठाकरे के ट्वीट को “बचकानी और गैर-जिम्मेदाराना” बताया।

उन्होंने कहा कि हिंदमाता जैसे इलाकों में वर्षों से जलभराव की समस्या है, लेकिन बीते 25 वर्षों के दौरान शिवसेना ने सत्ता में रहते हुए इसे दूर करने के लिए न तो ब्रिमस्टोवॅड परियोजना को पूरा किया और न ही एसटीपी प्लांट लगाए।

भातखलकर ने आगे कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार और महानगरपालिका मिलकर सड़कों के सीमेंटकरण और जलनिकासी से जुड़ी अन्य योजनाओं पर काम कर रही है।

इस तरह के ट्वीट कर झूठी जानकारी फैलाने से मुंबई की जनता गुमराह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज अचानक बारिश और समुद्र में ज्वार के कारण जलभराव हुआ है, लेकिन आने वाले समय में ब्रिमस्टोवॅड प्रोजेक्ट पूरा कर मुंबई को आगे ले जाने की दिशा में हम प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने आदित्य ठाकरे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समुद्री ज्वार और बारिश एक साथ होने की स्थिति में पंप किए गए पानी का समुद्र से वापस लौट आना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसी को रोकने के लिए ब्रिमस्टोवॅड परियोजना के ज़रिए अधिक क्षमता के पंप लगाकर पानी को गहराई में भेजने का काम चल रहा है।

भातखलकर ने विश्वास जताया कि आने वाले एक से डेढ़ साल में मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी और इसके लिए पिछले ढाई वर्षों में बड़े पैमाने पर काम हुआ है।

दूसरी ओर, आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा था कि बीते तीन वर्षों से बीएमसी पर नियंत्रण रखने वाली भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण आज मुंबई जलमग्न हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पहले कभी पानी नहीं भरता था, अब वहां भी जलभराव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2021-22 में हिंदमाता को जलभराव से मुक्त किया गया था, लेकिन इस बार समय पर पंपिंग शुरू न होने से पानी भर गया। उन्होंने सवाल उठाया, “भाजपा को आखिर मुंबई से इतनी नफरत क्यों है?”

यह भी पढ़ें-

बिहार: गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा बैन, नर्तकियों को 24 घंटे में जिला खाली करने का आदेश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें