27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियानूपुर शर्मा विवाद: BJP ने प्रवक्ताओं से कहा- संवेदनशील मुद्दों पर बोलने...

नूपुर शर्मा विवाद: BJP ने प्रवक्ताओं से कहा- संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से बचें !   

Google News Follow

Related

बीजेपी ने नूपुर शर्मा विवाद से सबक लेते हुए प्रवक्ताओं से कहा है कि किसी भी डिबेट में न कानपुर उपद्रव पर कोई कमेंट करें न ही कोई बातें कहें जिससे दूसरे धर्म का अपमान हो। इतना ही नहीं बीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं से नूपुर शर्मा  नवीन जिंदल विवाद पर भी कोई बात न करने को कहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने यह कदम बढ़ते विवाद से बचने के लिए उठाया है। बीजेपी ने प्रवक्ताओं को एक आंतरिक निर्देश में कहा गया है कि किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर भी बोलते समय खास ध्यान देने की बात कही है ताकि की धर्म का अपमान हो।

गौरतलब है कि पिछले दिनों  बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर  विवादित टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद से देश में हो हल्ला मचा हुआ है। हालांकि विवाद बढ़ने पर  बीजेपी ने नूपुर शर्मा को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। लेकिन, यह मामला लगातार विवादों में बना हुआ है। कई मुस्लिम देशों ने भी नूपुर शर्मा के बयान पर आपत्ति जताई थी। जिस पर भारत ने इन देशों के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। भारत ने कहा कि भारत का यह निजी मामला है. बावजूद इसके न तो यह सरकार का बयान है। इसलिए किसी देश द्वारा इस मामले में आपत्ति जताना गलत है।
ये भी पढ़ें  

धमकी के बाद नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, की थी शिकायत

नूपुर शर्मा पर कार्रवाई पर भड़के वकील विष्णु शंकर जैन, कही यह बात 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें