27.3 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमदेश दुनियाबठिंडा में केजरीवाल-मान के पुतले जलाने का ऐलान, किसानों का विरोध!

बठिंडा में केजरीवाल-मान के पुतले जलाने का ऐलान, किसानों का विरोध!

बीते दिनों मोड़ मंडी के गांव खसोघाना में गंदे पानी की पाइपलाइन डालने के विरोध में यूनियन के लगभग 19 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें प्रमुख किसान नेता काका सिंह कोटड़ा भी शामिल हैं। 

Google News Follow

Related

भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल सोमवार को बठिंडा स्थित टीचर होम पहुंचे और मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे पंजाब समेत देश भर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पुतले जलाए जाएंगे। यह प्रदर्शन हाल ही में किसानों की गिरफ्तारी और प्रशासनिक दमन के खिलाफ किया जाएगा।

डल्लेवाल ने बताया कि बीते दिनों मोड़ मंडी के गांव खसोघाना में गंदे पानी की पाइपलाइन डालने के विरोध में यूनियन के लगभग 19 किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिनमें प्रमुख किसान नेता काका सिंह कोटड़ा भी शामिल हैं।

इन किसानों ने विभिन्न जेलों में भूख हड़ताल शुरू कर दी है और सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। डल्लेवाल ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने गांव में इस गंदे पानी की पाइपलाइन को नहीं डालने देंगे और प्रशासन से सभी गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि रविवार को वह बठिंडा आकर मीडिया से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया था। आज भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई। डल्लेवाल ने कहा कि बठिंडा पुलिस के डीएसपी खुद उनके पास आए और कहा कि वह स्थानीय विधायक से बात करवा देंगे, लेकिन वह बठिंडा न जाएं।

 इसके बावजूद डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने पुलिस के दबाव के बावजूद बठिंडा आकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। किसान नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को डिबेट के लिए खुली चुनौती दी है।

डल्लेवाल ने कहा कि गैर-राजनीतिक मोर्चा मुख्यमंत्री की चुनौती को स्वीकार करता है। वह किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार हैं, बशर्ते मुख्यमंत्री समय और तारीख तय करें और पूरी डिबेट मीडिया के सामने लाइव हो। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें गैर-राजनीतिक मोर्चों और संगठनों से पूरा समर्थन मिल रहा है और इसी के चलते मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

देशभक्ति पर सलमान खुर्शीद की तल्ख टिप्पणी से कांग्रेस में मचा घमासान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,156फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें