28 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमदेश दुनियाविधानसभा चुनाव: दिल्‍ली की हाईफाई सीटों पर रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला!, 'आप' की...

विधानसभा चुनाव: दिल्‍ली की हाईफाई सीटों पर रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला!, ‘आप’ की मुश्किलें बढ़ी!

ऐसे में नई दिल्‍ली सीट से मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है| नई दिल्‍ली विधानसभा सीट पिछली दो बार से अरविंद केजरीवाल जीतते आए हैं| हालांकि, इस बार उनके लिए इस सीट को निकालना संघर्षपूर्ण दिखाई दे रहा है|    

Google News Follow

Related

नई दिल्‍ली विधानसभा सीट का मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है|भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से अपने दिग्गज नेता परवेश सिंह वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है|नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं|

कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से दिल्‍ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है|ऐसे में नई दिल्‍ली सीट से मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है| नई दिल्‍ली विधानसभा सीट पिछली दो बार से अरविंद केजरीवाल जीतते आए हैं|हालांकि, इस बार उनके लिए इस सीट को निकालना संघर्षपूर्ण दिखाई दे रहा है|    

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी, भाजपा के रमेश विधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के मैदान के उतरने के बाद कालकाजी विधानसभा सीट पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है|यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है| रमेश विधूड़ी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था, जिन्हें अब कालकाजी सीट से मैदान में उतारा गया है| वह दो बार सांसद रहे हैं| रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के कद्दावर नेता हैं| 

इधर अलका लांबा साल 2013 में कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गईं थीं और वर्ष 2015 में चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन साल 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी ने घर वापसी की थी|अलका पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं| इस बार कांग्रेस ने उन्‍हें आतिशी के सामने उतारकर चुनौती और कड़ी कर दी है| ऐसे में कालकाजी विधानसभा सीट इस बार काफी सुर्खियों में रहने वाली है|

भाजपा ने गांधी नगर विधानसभा सीट से अरविंदर सिंह लवली को चुनाव मैदान में उतारा है|कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रहे अरविंद सिंह लवली दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री भी रहे हैं| पूर्वी दिल्‍ली में उनकी अच्‍छी पकड़ है| इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने नवीन चौधरी (दीपू) को मैदान में उतारा है| कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपना उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है| गांधी नगर सीट एक ऐसा क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में व्‍यापारी वर्ग है|

यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़: भ्रष्टाचार उजागर करने पर पत्रकार की हत्या; पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव मिला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें