28 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमदेश दुनियादिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली...

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची!

भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा को उतारा चुनाव मैदान में!सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग जल्‍द ही दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है| चुनाव फरवरी की शुरुआत में हो सकते हैं|

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है|इस लिस्‍ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें 10 हाई प्रोफाइल सीटें भी हैं|भाजपा ने नई दिल्‍ली सीट से परवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है|भाजपा की पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है|मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, गांधी नगर से अरविंद सिंह लवली और कालकाजी से रमेश विधूड़ी को उम्‍मीदवार बनाया गया है|नई दिल्‍ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने परवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है|

भाजपा ने इस बार उन नेताओं का भी ध्‍यान रखा है, जो दूसरे दलों से भाजपा में आए हैं|आम आदमी पार्टी से आए राजकुमार आनंद, राजकुमार चौहान और कैलाश गहलोट को भाजपा ने टिकट देकर सम्‍मान दिया है| वहीं, कांग्रेस पार्टी से आए अरविंदर सिंह लवली को भी गांधी नगर सीट से उतारा गया है|ये कांग्रेस और ‘आप’ के उन नेताओं के लिए संदेश है कि अगर वे भाजपा में आना चाहें, तो उन्‍हें पूरा सम्‍मान दिया जाएगा| साथ ही बता दें कि भाजपा ने इस बार दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में किसी सीएम चेहरे के बिना जाने का फैसला किया है|

भारतीय जनता पार्टी के 29 उम्मीदवारों की जारी पहली सूची में आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोगई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा.) से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग (अजा.) दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद,बिजवासन से कैलाश गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है|

इसी तरह नई दिल्ली से परवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आर के पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर (अजा.) से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी (अजा.)से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को मैदान में उतारा है|

परवेश वर्मा को नई दिल्ली विधानसभा सीट से ‘आप’ के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे| करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है| लवली कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं, जो शीला दीक्षित की सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं| 

आम आदमी पार्टी दिल्‍ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार घोषित कर चुकी है. कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतार दिये हैं| अब भाजपा ने भी 29 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है| सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग जल्‍द ही दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है| चुनाव फरवरी की शुरुआत में हो सकते हैं| दिल्‍ली में पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार है| भाजपा का दावा है कि इस बार ‘आप’ को सत्‍ता से हटा के सरकार बनाएंगे| 

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव: दिल्‍ली की अधिकांश सीटों पर रहेगा त्रिकोणीय मुकाबला!, ‘आप’ की मुश्किलें बढ़ी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें