27 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियापीएम के दौरे से पहले उपमुख्यमंत्री ने मधुबनी में ली तैयारियों की...

पीएम के दौरे से पहले उपमुख्यमंत्री ने मधुबनी में ली तैयारियों की समीक्षा!

इसी क्रम में उन्होंने झंझारपुर भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों की चर्चा की।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी आने वाले हैं। उनके आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई अन्य मंत्रियों और नेताओं के साथ यहां पहुंचे।

प्रधानमंत्री मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद कहा कि पीएम मोदी के आगमन से मिथिला क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बातचीत की।

इसी क्रम में उन्होंने झंझारपुर भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों की चर्चा की।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी रविवार को मधुबनी पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आगामी 24 अप्रैल को बिदेश्वर स्थान, मधुबनी में होने वाली प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज मधुबनी में आयोजित मधुबनी एवं दरभंगा जिले के मंत्री, सांसद, विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ शामिल हुआ। इसमें जनसभा को ऐतिहासिक बनाने से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।”

उन्होंने दावा किया कि मिथिला एक ऐतिहासिक जनसभा का साक्षी बनेगा। इस जनसभा में मधुबनी तथा आसपास के 13 जिलों के लोग पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक, 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी में आयोजित ‘पंचायती राज दिवस’ समारोह में भाग लेंगे और इस मौके पर एक रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

 
यह भी पढ़ें-

यूएई में भारत का बड़ा युद्धाभ्यास, कई वैश्विक ताकतें भी लेंगी भाग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें