बेल्लारी जेल में कैदियों की ‘आलीशान’ जिंदगी पर मचा बवाल, तस्वीरें वायरल !

जेल की दीवारों के भीतर होने वाले ऐसे कृत्य न केवल न्याय व्यवस्था को मजाक बनाते हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गहरी चोट करते हैं।

बेल्लारी जेल में कैदियों की ‘आलीशान’ जिंदगी पर मचा बवाल, तस्वीरें वायरल !

bellary-jail-inmates-luxury-life-photos-viral-controversy

कर्नाटक की बेल्लारी सेंट्रल जेल, जो एक समय अपनी सख्त निगरानी और नियमों के लिए जानी जाती थी, अब कैदियों की लग्जरी जिंदगी को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में कैदी न केवल मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, बल्कि मारिजुआना का सेवन करते, नॉनवेज पकाते और आराम से फोटो खिंचवाते भी देखे जा सकते हैं।

इन दृश्यों ने न सिर्फ जेल प्रशासन की कठोरता की छवि को ध्वस्त किया है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा किया है कि एक सुरक्षित केंद्रीय जेल में कैदियों को ऐसी सुविधाएं कैसे मिल रही हैं। वायरल तस्वीरों में रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी अभिनेता दर्शन और शिवमोगा के हिंदू कार्यकर्ता हर्ष के हत्यारोपियों की उपस्थिति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

हालांकि, जेल की अधीक्षक लता ने इन तस्वीरों को पुराना बताया है और दावा किया है कि कुछ पूर्व कैदियों ने इनका इस्तेमाल जेल स्टाफ को ब्लैकमेल करने के लिए किया। उनका कहना है कि जेल अधिकारियों को ब्लैकमेल कर अतिरिक्त सुविधाएं हासिल करने की कोशिश की जा रही थी, जबकि कैदी जेल स्टाफ पर ही शोषण और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।

इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच यह साफ हो गया है कि बेल्लारी जेल की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक हुई है। एक तरफ जहां जनता यह उम्मीद करती है कि जेल सुधार गृह हो, वहीं इन तस्वीरों ने यह साबित कर दिया है कि कुछ कैदियों के लिए यह आलीशान आश्रय बन चुका है।

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है। जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। जेल की दीवारों के भीतर होने वाले ऐसे कृत्य न केवल न्याय व्यवस्था को मजाक बनाते हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गहरी चोट करते हैं।

यह भी पढ़ें:

हिमाचल में कुदरत का कहर: एक ही रात 17 जगह फटे बादल, 18 की मौत, 34 लापता!

बाइक बोट स्कीम घोटाला: 2800 करोड़ की ठगी में संजय भाटी सहित तीन गिरफ्तार

Air India हादसा: इंजन फेल होने की आशंका, सिमुलेटर जांच से खुलेंगे राज! 

2029 तक 3 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन लक्ष्य पर केंद्रित है भारत: राजनाथ!

Exit mobile version