बंगाल मतदान: दूसरे चरण में 90% वोटिंग, 700 CAPF कंपनियां तैनात! 

कई मतदान केंद्रों पर देर तक कतारें रहने के कारण अंतिम मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी संभव है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के बाद भी राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनी रहेगी।

बंगाल मतदान: दूसरे चरण में 90% वोटिंग, 700 CAPF कंपनियां तैनात! 

Bengal-Polling-90-Voter-Turnout-in-Phase-2-700-CAPF-Companies-Deployed

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को 142 सीटों पर मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुआ। इस चरण में 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक 89.99% मतदान दर्ज किया गया। कई मतदान केंद्रों पर देर तक कतारें रहने के कारण अंतिम मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी संभव है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के बाद भी राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनी रहेगी।

CAPF की 700 कंपनियां राज्य में तैनात रहेंगी| नतीजों से पहले और बाद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस| संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी मतदान के दौरान कुछ इलाकों से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आईं।

पूर्व वर्धमान जिले में एक मतदान केंद्र के पास संदिग्ध बम मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में हार की कगार पर है और तृणमूल कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। साथ ही, उन्होंने सुरक्षाबलों की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

पार्टी नेताओं ने कुछ बूथों पर गड़बड़ी और दबाव के आरोप लगाए तथा निष्पक्ष मतदान की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वास्तविक जनादेश 4 मई को ही स्पष्ट होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 90% के करीब मतदान कड़े मुकाबले की ओर इशारा करता है। ग्रामीण और महिला मतदाताओं की भागीदारी को निर्णायक माना जा रहा है। दूसरे चरण में रिकॉर्ड के करीब मतदान के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न, अब सबकी नजरें 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान सीमा के पास 2,291 सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी

Exit mobile version