बार-बार राहुल गांधी हिन्दू धर्म का करते हैं अपमान? एक बार फिर घिरे 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चे को कड़ी ठंड में पहनाया  गलत तरह से जनेऊ     

बार-बार राहुल गांधी हिन्दू धर्म का करते हैं अपमान? एक बार फिर घिरे 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। राहुल गांधी को हिन्दू साबित करने के लिए कांग्रेस नेता हमेशा तिकड़म भिड़ाते रहते हैं। यही कारण है कि बिना विचार किये किया गया काम राहुल के गले की फांस बनता जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक बच्चे के साथ राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं ,जिसमें बच्चा जनेऊ पहना हुआ हुआ है। यह लड़का चन्द्रशेखर आजाद के गेटअप में दिखाई दे रहा है, लेकिन लड़का इसमें जनेऊ गलत तरीके से पहना हुआ है। जिस पर बवाल मच गया। बाद में विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया।

राहुल गांधी की यह पहली गलती नहीं है और न ही दूसरी है। असल बात यह है कि कांग्रेस और गांधी परिवार हिन्दू धर्म को अच्छी तरह से जानता ही नहीं है लेकिन वह बार बार दावा करता  है कि उन्हें हिन्दू धर्म के बारे में पूरी जानकारी है। लेकिन सच्चाई इसके उलट है। राहुल गांधी इससे पहले भी अपने को हिन्दू साबित करने के लिए जनेऊ पहन चुके हैं। अब वे मंदिरों में जाकर पूजा पाठ भी करने लगे हैं। यह सब राजनीति का हिस्सा है। इसी कड़ी में जब कांग्रेस ने जब एक बच्चे को चंद्रशेखर आजाद के गेटअप में बिना कपडे की तस्वीर शेयर की तो बवाल मच गया। जनेऊ के लिए ही लोगों ने राहुल गांधी को लताड़ नहीं लगाई बल्कि बच्चे को कड़ी ठंड में बिना कपडे के रखने पर जमकर हमला बोला।

वहीं,लोगों ने कहा कि बच्चे को गलत तरीके से जनेऊ पहनाया गया है। लोगों का कहना है कि  हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कोई भी व्यक्ति बाएं कंधे से  दाएं तरह जनेऊ धारण करता है। जबकि किसी के अंतिम संस्कार के समय जनेऊ को उलटा पहना जाता है। यानी इस दौरान दांये कंधे से बाएं की तरफ पहना जाता है। इस दौरान लोगों राहुल गांधी कोण जमकर लताड़ लगाई। इस मामले को बढ़ता देखकर कांग्रेस ने इस तस्वीर को तत्काल डिलीट कर दिया। इससे पहले भी उन्होंने जय श्रीराम और जय सियाराम नारे पर सवाल उठाया था। उसके बाद लोगों जबरदस्त राहुल गांधी लताड़ लगाई थी। साफ है कि अज्ञानता के कारण कांग्रेस हिन्दू धर्म का अपमान करती रहती है।

ये भी पढ़ें 

महिला यात्री पर पेशाब की घटना पर एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

नासिक: भड़के शिवतारे, कहा -12 घंटे में राउत इस्तीफा दें और लोकसभा चुनाव लड़ें​ ? ​

गुजरात के शाहीबाग इलाके में भीषण आग हादसा, हादसे में प्रांजल की मौत

Exit mobile version