29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाबदला देश का नाम! G20 में PM Modi के सामने कंट्री प्लेट पर...

बदला देश का नाम! G20 में PM Modi के सामने कंट्री प्लेट पर दिखा “भारत”        

अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी के सामने लगे कंट्री प्लेट नेम में इंडिया लिखा होता था। लेकिन जी 20 में अब उसकी जगह भारत ने ले ली है।

Google News Follow
G20 शिखर सम्मेलन का आगाज जोरदार रहा। भारत के साथ विश्व मीडिया में भी इसकी खूब चर्चा है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मंच पर जहां पीएम मोदी के सामने कंट्री प्लेट नेम में इंडिया लिखा होता था। अब उसकी जगह भारत ने ले ली है। शनिवार को दिल्ली में हो रहे जी 20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के आगे लगे कंट्री प्लेट नेम में भारत लिखा हुआ देखा गया। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई क्या वाकई में देश का नाम भारत हो गया।

बता दें कि विपक्ष में इंडिया बनाम भारत को लेकर छिड़ी बहस के बीच मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया। G20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे उस समय उनके सामने रखे गए कंट्री प्लेट पर भारत लिखा हुआ था। हालांकि ऐसा पहले कभी देखना नहीं गया। पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंडिया लिखा लिखा रहता था। गौरतलब है कि पिछले दिनों 9 सितंबर को रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए निमंत्रण में “प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया” की जगह , “प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत” लिखा हुआ था।जिसके बाद से यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या मोदी सरकार भारत संविधान से “इंडिया” शब्द को हटाएगी।

इसके बाद से विपक्ष हमलावर हो गया था। लेकिन पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को इंडिया और भारत पर नहीं बोलने की सलाह दी थी। बुधवार को मंत्रियों की बैठक में उन्होंने कहा था भारत बनाम इंडिया पर अनावश्यक बयान देने बचें। जो इसके लिए अधिकृत किया गया है वही इस पर अपनी बात रख सकता है।

हालांकि, ये बातें केवल मीडिया में चर्चा का विषय है। सरकार ने बिस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा है। वैसे कहा जा रहा है कि सरकार “इंडिया” को हटाने के पक्ष में नहीं है। और नहीं 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में इस कोई बिल लाने वाली है। बताया जा रहा है कि सरकार अब सरकारी नोटिस, आगामी योजनाओं में केवल भारत शब्द का ही उपयोग करेगी।
ये भी पढ़ें 

CM शिंदे का राजस्थान दौरा,क्या “लाल डायरी” वाले राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना के साथ होगें?         

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच G20 में शामिल हुआ अफ़्रीकी संघ, जयशंकर ने … 

8 लाख की शॉल, 3.5 लाख की साड़ियां..G20 के नेताओं के जीवनसाथी के लिए दिल्ली तैयार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें