28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीति"लाल डायरी" वाले राजेंद्र गुढ़ा CM शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में...

“लाल डायरी” वाले राजेंद्र गुढ़ा CM शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में हुए शामिल     

24 जुलाई को राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी लहराई थी और कहा था कि इस लाल डायरी में अशोक गहलोत सरकार का पूरा काला चिट्टा है।

Google News Follow

तमाम शंका सुब्हा के साथ शनिवार को राजस्थान में लाल डायरी के नाम से गहलोत सरकार को बैकफुट पर लाने वाले राजेंद्र गुढ़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। कुछ दिनों से चर्चा तेज थी कि राजेंद्र गुढ़ा अपनी नई पार्टी बनाएंगे ,लेकिन अब वे शिवसेना के साथ नई पारी की शुरुआत की है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे उन्होंने ही राजेंद्र गुढ़ा को शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि यह महाराष्ट्र और राजस्थान धरोहर का मिलन हुआ है।

बता दें कि मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने के बाद 24 जुलाई को राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी लहराई थी और कहा था कि इस लाल डायरी में अशोक गहलोत सरकार का पूरा काला चिट्टा है। बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा ने मणिपुर पर कांग्रेस सरकार को आइना दिखाया था। उन्होंने विधान सभा में कहा था कि राजस्थान में  सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। मणिपुर के बजाय सरकार को अपने गिरबां में झांकना चाहिए। इसके बाद अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की थी, इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।

बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा राजस्थान के झुंझुन जिला रहने वाले हैं। उनके गांव का नाम गुढ़ा है। राजेंद्र अपने गाँव का भी नाम अपने नाम गुढ़ा के साथ जोड़ लिया है। राजेंद्र गुढ़ा राजनीति की शुरुआत बसपा से शुरू की थी। 2008 में उन्होंने बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने  कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने 2013 में एक बार फिर राजेंद्र गुढ़ा को उदयपुरवाटी से उम्मीदवार बनाया। लेकिन वे हार गए थे। इस वजह से कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। इसकी वजह से राजेंद्र गुढ़ा कांग्रेस से नाराज थे। लेकिन,बसपा के टिकट से दोबारा उदयपुरवाटी से चुनाव लड़ा और जीत गए।
ये भी पढ़ें  

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच G20 में शामिल हुआ अफ़्रीकी संघ, जयशंकर ने … 

CM शिंदे का राजस्थान दौरा,क्या “लाल डायरी” वाले राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना के साथ होगें?         

8 लाख की शॉल, 3.5 लाख की साड़ियां..G20 के नेताओं के जीवनसाथी के लिए दिल्ली तैयार!

PM मोदी ने अफ्रीकी संघ को शामिल करके जी20 के विस्तार का प्रस्ताव रखा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें