29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिबिहार चुनाव फेज-1: 5 बजे तक 60% से अधिक मतदान, 2020 की...

बिहार चुनाव फेज-1: 5 बजे तक 60% से अधिक मतदान, 2020 की पहली फेज़ के आँकड़े को पार

डिप्टी सीएम पर हमले से गरमाई सियासत

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 60.13% पहुंच गया, जो 2020 के पहले चरण के मतदान (56.1%) से अधिक है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले गए। परिणाम तय करेंगे कि सत्ता में बैठी एनडीए और उसके मुकाबले उतर रही महागठबंधन में से किसके पक्ष में हवा बह रही है।

हालांकि वोटिंग के बीच माहौल शांत नहीं रहा। लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर हुए हमले ने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को गर्म कर दिया। भाजपा ने आरजेडी समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया, वहीं आरजेडी ने बदले में कहा कि एनडीए माहौल को “नाटक बनाकर” राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। इसी के साथ, आरजेडी ने आरोप लगाया कि “महागठबंधन के मज़बूत बूथों में बिजली काटी जा रही है”। बिहार निर्वाचन आयोग ने इन आरोपों को “पूरी तरह से निराधार और भ्रामक” बताया।

यह चरण सिर्फ राजनीतिक टक्कर नहीं, बल्कि ‘बाहुबली राजनीति’ के प्रभाव की पहचान भी रहा। मोकामा में जेल में बंद जेडीयू नेता आनंद सिंह और आरजेडी के सूरज भान की पत्नी के बीच मुकाबला सीधे प्रतिष्ठा की लड़ाई में बदल गया है। वहीं रघुनाथपुर में दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे उसामा शहाब भी मैदान में हैं।

चुनाव में महिला मतदाता इस बार निर्णायक भूमिका में दिख रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एनडीए ने ₹10,000 के सीधे नकद हस्तांतरण का वादा किया है, तो वहीं महागठबंधन ने ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत ₹30,000 देने का ऐलान किया है। इसके अलावा चुनाव के दौरान विशेष मतदाता सूची संशोधन में करीब 60 लाख नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि इससे दलित, पिछड़े और हाशिये पर खड़े समुदायों के मताधिकार पर असर पड़ा है।

इसके अलावा, लोकसंगीतकार सिंगर मैथिली ठाकुर (अलीनगर से बीजेपी) और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (छपरा से आरजेडी) ने मुकाबले में दिलचस्पी बढ़ाई है। मंगल पांडे (सीवान) इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मोकामा में चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। यहाँ जेडीयू के आनंद सिंह, जो जेल में हैं, की टक्कर है आरजेडी के सूरज भान की पत्नी से। रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे उसामा शहाब भी मैदान में हैं।

SIR अभियान के तहत लगभग 60 लाख नाम काटे गए, जिसे विपक्ष ने “हाशिये पर खड़े समुदायों को वोट से वंचित करने की कोशिश” बताया। पहले चरण की यह वोटिंग स्पष्ट है, मतदाता चुप नहीं हैं, वे निर्णायक भूमिका में हैं।
अब नज़रें दूसरे और अंतिम चरण पर, जहाँ चुनाव का समीकरण और साफ होगा।

यह भी पढ़ें:

बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच बढ़ा सियासी तापमान; दोपहर 1 बजे तक 42% मतदान

चौथा टी20 मैच : अर्धशतक चूके शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट

प्रधानमंत्री मोदी ने व्हीलचेयर पर बैठी क्रिकेटर प्रतिका रावल को खुद परोसा खाना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें