29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिप्रधानमंत्री मोदी ने व्हीलचेयर पर बैठी क्रिकेटर प्रतिका रावल को खुद परोसा...

प्रधानमंत्री मोदी ने व्हीलचेयर पर बैठी क्रिकेटर प्रतिका रावल को खुद परोसा खाना

सम्मान समारोह में दिल छू लेने वाला पल

Google News Follow

महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम का सम्मान समारोह बुधवार(5 नवंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान एक मानवीय और सादगी भरा पल सबका ध्यान खींच लाया। टीम की खिलाड़ी प्रतीका रावल, जो चोट की वजह से व्हीलचेयर पर थीं, खाने की परोसने की व्यवस्था तक नहीं पहुंच पा रही थीं। यह देखकर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उठे, भोजन परोसा और सीधे उनके पास जाकर खाना हाथों से परोसा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रतिका मुस्कुराते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देती नजर आईं। उपस्थित खिलाड़ियों और अन्य मेहमानों ने इस क्षण को “स्नेह और संवेदनशीलता की मिसाल” बताया। समारोह में विश्व कप विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम, मुख्य कोच अमोल मजूमदार और BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास उपस्थित थे। भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री को ‘NAMO’ लिखा हुआ साइन किया गया जर्सी भेंट किया।

हरमनप्रीत कौर ने भावुक होकर अपनी 2017 की याद साझा की। उन्होंने कहा,“मुझे याद है 2017 में जब हम मिले थे, उस समय हमारे पास ट्रॉफी नहीं थी। लेकिन इस बार, कई सालों की मेहनत के बाद हम यह ट्रॉफी लेकर आए हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने आगे कहा,“हमारी कोशिश रहेगी कि हम आगे भी मेहनत करते रहें और आपको बार-बार ऐसी ट्रॉफियों के साथ मिलें।”

इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने टीम की तारीफ की और देश में क्रिकेट के भावनात्मक प्रभाव पर बात की।
उन्होंने कहा,“आपने बहुत कमाल का काम किया है। भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एक भावना है। अगर क्रिकेट में अच्छा होता है तो पूरा भारत अच्छा महसूस करता है, और अगर थोड़ा भी गलत होता है तो देश दुखी हो जाता है।”

इस मुलाकात में कई हल्के और दोस्ताना पल भी सामने आए। प्रधानमंत्री ने दीप्ति शर्मा से उनके वायरल हुए हनुमान जी के टैटू के बारे में पूछा। बल्लेबाज़ हर्लीन देओल ने मुस्कुराते हुए पीएम से “स्किनकेयर रूटीन” पूछ लिया, जिस पर मोदी ने हँसते हुए कहा, “मैं इन चीज़ों के बारे में सोचता ही नहीं हूं।”

अगले दिन टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें भी साइन की हुई टीम जर्सी भेंट की।महिला टीम की यह जीत केवल खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि देश में महिला खेल और खेल भावना के सम्मान की बड़ी मिसाल बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री का प्रतिका रावल को भोजन परोसना इस उत्सव का सबसे मानवीय और यादगार क्षण बन गया।

यह भी पढ़ें:

भारत की ED का विश्वभर में डंका; FATF ने भी बनाया ‘वैश्विक मानक’

बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच बढ़ा सियासी तापमान; दोपहर 1 बजे तक 42% मतदान

चौथा टी20 मैच : अर्धशतक चूके शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया को 168 रन का टारगेट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें