30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: राष्ट्र सर्वोपरि, राजनीति से ऊपर है देश - शक्ति यादव!

बिहार: राष्ट्र सर्वोपरि, राजनीति से ऊपर है देश – शक्ति यादव!

देश की अस्मिता, एकता, संप्रभुता और अखंडता पर जब आंच आने की आहट होती है, तब देश के लोग गोलबंद होते हैं। यहां के लोग देश की सेना पर विश्वास करते हैं और वे दुश्मनों के दांत खट्टे करते हैं।

Google News Follow

Related

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। हमारा देश राजनीति से ऊपर है। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका के सामने सरेंडर किए जाने वाले बयान पर कहा कि इसमें उनके भाव को देखा जाना चाहिए। यह आमजन के भाव हैं।

देश की अस्मिता, एकता, संप्रभुता और अखंडता पर जब आंच आने की आहट होती है, तब देश के लोग गोलबंद होते हैं। यहां के लोग देश की सेना पर विश्वास करते हैं और वे दुश्मनों के दांत खट्टे करते हैं। जब हमारी सेना पाकिस्तान को सरेंडर करा रही थी, तब सवाल है कि तीसरे देश ने कैसे सीजफायर की घोषणा कर दी?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार सीजफायर को लेकर अपनी बात कही है, लेकिन हमारे पीएम चुप हैं। इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा। देश चाहता था कि पीओके भारत का होना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई और बेरोजगारी भी ऐसे दुश्मन हैं जिनको भाजपा ने फैलाया है। भाजपा जब से सत्ता में आई है, तब से महंगाई बढ़ी है। यह सवाल है, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि है। जब राष्ट्र का लीडर देश की शान के खिलाफ कदम उठाता है और कोई दूसरा पक्ष सीजफायर की घोषणा करता है, तो दुख होता है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के दबाव में सीजफायर करने का आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और सीजफायर हो गया।

यह भी पढ़ें-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नायक का इंडिगो में सम्मान, फ्लाइट में तालियों की गूंज, वीडियो वायरल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,332फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें