28.6 C
Mumbai
Thursday, October 8, 2026
होमराजनीतिकीव समेत यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 11 की मौत

कीव समेत यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 11 की मौत

सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर हमला

Google News Follow

Related

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने कीव और यूक्रेन के कई अन्य इलाकों में सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों और ड्रोन का इस्तेमाल करके जबरदस्त हमला किया। मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में जमीन, समुद्र और हवा से छोड़े जाने वाले हथियारों के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। मंत्रालय के अनुसार, हमलों में कीव में फायर पॉइंट द्वारा संचालित ठिकाने भी शामिल थे, जहां कथित तौर पर फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलें और मध्यम व लंबी दूरी के ड्रोन बनाए और रखे जाते हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि कीव, चेर्निहाइव, किरोवोहराद, निप्रॉपेट्रोव्स्क, पोल्टावा और खार्किव इलाकों में भी सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर हमले किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर लगभग 70 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए।

पूरे यूक्रेन में हुए इन हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए। उन्होंने ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मुख्य लक्ष्यों में से एक बताया और रूस पर आरोप लगाया कि वह इस हमले के जरिए भारी नुकसान पहुंचाना और एक संदेश देना चाहता था। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “मुख्य लक्ष्यों में से एक हमारा ऊर्जा बुनियादी ढांचा था। रूसी सेना दर्दनाक और दिखावटी हमला करना चाहती थी।”

उन्होंने कहा कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं और अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम की मांग करते हुए कहा कि देश के लिए इनकी अत्यंत आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें-

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का 3-सूत्रीय पीस प्लान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें