28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: तेजस्वी के आरोप पर विजय सिन्हा बोले- नाम हटाने का फॉर्म...

बिहार: तेजस्वी के आरोप पर विजय सिन्हा बोले- नाम हटाने का फॉर्म भरा!

इसके बाद उन्होंने पांच अगस्त को बीएलओ को आवेदन देकर पटना की वोटर लिस्ट से नाम हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने दोनों की रिसीविंग कॉपी भी पत्रकारों को दिखाई।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के दो विधानसभा की मतदाता सूची के नाम होने और दो ईपिक कार्ड रखने के लगाए गए आरोप को लेकर उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिन्हा ने कहा कि ऐसे लोग राजनीति को कलंकित कर रहे हैं। पूरे तथ्यों की जानकारी लेकर कुछ बोलना चाहिए।
उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले उनका नाम पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज था। अप्रैल 2024 में उन्होंने लखीसराय में अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया और उसी समय पटना की वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। लेकिन, किसी कारणवश चुनाव आयोग ने पटना से उनका नाम नहीं हटाया और वह फॉर्म चुनाव आयोग द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान जब चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, तब उन्हें पता चला कि उनका नाम दो जगहों पर दर्ज है।

इसके बाद उन्होंने पांच अगस्त को बीएलओ को आवेदन देकर पटना की वोटर लिस्ट से नाम हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने दोनों की रिसीविंग कॉपी भी पत्रकारों को दिखाई।

उन्होंने कहा कि संशोधन की प्रक्रिया अभी चुनाव आयोग द्वारा की जा रही है। इस प्रक्रिया में कई लोगों के नाम काटे गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव आयोग की गलती तब मानी जाती है जब वह सुधार प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं देता। अभी तो फाइनल प्रारूप प्रकाशन नहीं हुआ है। मेरा नाम काटने की प्रक्रिया में है।

चुनाव आयोग द्वारा एक महीने का संशोधन के लिए समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्था का अपमान नहीं करती। जो दूसरों को कलंकित करने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे उन्हें कुछ लाभ नहीं होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा पर दो इपिक रखने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका पटना के बांकीपुर और लखीसराय के मतदाता सूची में नाम है।

यह भी पढ़ें- 

लव जिहाद के खिलाफ समर्पित होगा नरेला रक्षाबंधन महोत्सव: विश्वास सारंग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें