29 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: पप्पू यादव बोले–संविधान गीता, कुरान, बाइबिल से भी ऊपर!

बिहार: पप्पू यादव बोले–संविधान गीता, कुरान, बाइबिल से भी ऊपर!

पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे के पार्टी बनाने पर पप्पू यादव ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव होना है, कई पार्टियां बनेंगी। यह कोई नई बात नहीं है।

Google News Follow
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि देश का संविधान गीता, बाइबिल और कुरान से भी ऊपर है, हम संविधान पर ही चलेंगे और इसकी उपेक्षा नहीं हो सकती है।

पूर्णिया में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गीता, बाइबिल, रामायण, कुरान हमारी जिंदगी की खूबसूरती हैं और संविधान जीने का तरीका है। संविधान सर्वश्रेष्ठ है और हम इसी पर चलेंगे।

पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे के पार्टी बनाने पर पप्पू यादव ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव होना है, कई पार्टियां बनेंगी। यह कोई नई बात नहीं है।

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि ब्लैक मनी के पैसे और अहंकार से पांच हजार लोगों की भीड़ भी नहीं जुटा पाए। पैसे पर रैली में आदमी नहीं लाया जा सकता है, यह बिहार है। अब वह कहते हैं कि गांव जाएंगे।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद ने कहा कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को ‘धर्मपिता’ कहा था, वह अब उनके ‘श्राद्ध’ की बात करते हैं। जब वे अपने पिता के नहीं हुए तो किसके होंगे?

प्रशांत किशोर के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने के दावे पर उन्होंने कहा कि 2015 से पहले नीतीश कुमार तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे, तब भी क्या प्रशांत किशोर ने ही उन्हें बनाया था? बिहार में पैसे और ब्लैकमेल की राजनीति नहीं चलेगी। वह असफल हो जाएंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने की जल्दी है। वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन एनडीए को हराना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी मुख्यमंत्री की दावेदारी को पहले ही खारिज कर चुकी है।

मुख्यमंत्री पद के लिए 40 नेता दौड़ में हैं और मैं खुद मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। भाजपा में भी कई लोग मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
 
यह भी पढ़ें-

आईपीएल-2025: एसआरएच ने श्रेयस अय्यर को चौंकाया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें