34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियाबिहार की सियासत में हलचल: नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज!

बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज!

यदि नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। संभावित नामों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं।

Google News Follow

Related

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की बात चल रही है। नीतीश कुमार के करीबी मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी से सीएम पद के लिए नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी और डॉक्टर प्रेम कुमार के नामों की चर्चा चल रही है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री ही लेंगे। सूत्रों के अनुसार, 15 से 18 मार्च के बीच इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है। राज्यसभा नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जिससे अटकलों को और बल मिला है।

यदि नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। संभावित नामों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रेम कुमार शामिल हैं।

सियासी गलियारों में एक और चौंकाने वाला नाम सामने आ रहा है— निशांत कुमार। चर्चा है कि उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है और जेडीयू में उत्तराधिकारी के तौर पर स्थापित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 2005 से, केवल 9 महीने के लिए जीतन राम मांझी के कार्यकाल को छोड़ दें, तो नीतीश कुमार ही सत्ता के केंद्र में रहे हैं। ऐसे में उनका संभावित इस्तीफा बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है।

​यह भी पढ़ें-

ईरान युद्ध से कतर एलएनजी सप्लाई ठप, भारत प्रभावित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,974फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें