बिप्लब देब ने दोनों नेताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल भाजपा सांसद और विधायक ने बताया कि जब वे जलपाईगुड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तभी टीएमसी समर्थित गुंडों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की असफलता और कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि ममता दीदी और उनकी पार्टी के नेता अब सत्ता छिनने के डर से घबरा गए हैं और भाजपा नेताओं पर साजिशन हमले करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर इस तरह के हमले से पार्टी डरने वाली नहीं है, बल्कि और मजबूती से जनता के बीच जाएगी।
सिलीगुड़ी दौरे के दौरान बिप्लब देब ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन के मूड में है और भाजपा के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है।
बता दें कि भाजपा सांसद और विधायक पर यह हमला सोमवार को उस समय हुआ था जब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने गया था।
प्रसिद्ध अभिनेता और लेफ्टिनेंट कर्नल मोहनलाल को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित!
