27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमराजनीतिअय्यर के बयान पर BJP का हमला, कहा- मुकुट मणि एक फिर...

अय्यर के बयान पर BJP का हमला, कहा- मुकुट मणि एक फिर आए ….        

गांधी परिवार के अलावा और किसी को प्रधानमंत्री बनाया जाना कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं    

Google News Follow

कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। गुरूवार को संबित पात्रा ने कहा कि ये शब्द मणिशंकर अय्यर के हैं, लेकिन सोच गांधी परिवार की है। अय्यर गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में हैं। गांधी परिवार के शब्दों को ही अय्यर ने अपने बयानों में  व्यक्त करते हैं। मणिशंकर अय्यर एक बार फिर प्रकट हुए हैं। बता दें कि, बुधवार को अपनी आत्मकथा के विमोचन पर अय्यर ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के नहीं बल्कि बीजेपी के पहले पीएम थे। इतना ही नहीं उन्होंने राव को सांप्रदायिक भी बताया।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि वो गांधी परिवार सबसे करीबी नेता है और गांधी परिवार के मुकुट मणि हैं। ये वही गांधी परिवार के मुकुट मणि मणिशंकर अय्यर हैं ,जिन्होंने पीएम मोदी को नीच कहा था। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान में पीएम मोदी को हारने की बात कही थी।एक बार फिर मुकुट मणि बाहर आये हैं और इस बार उन्होंने किताब लिख डाली है।
बीजेपी नेता पात्रा ने कहा कि उन्होंने मुख्यतः तीन पी पर बात की। पहला परिवारवाद, पक्षपात और पाकिस्तान।उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन को अय्यर ने लिखित रूप में पेश किया है। बीजेपी नेता ने अय्यर पर हमला बोलते हुए कहा कि पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के नेता थे,लेकिन उनके लिए जिस तरह के शब्द का उपयोग किया गया। इससे साफ़ पता चलता है कि गांधी परिवार के प्रवक्ता को गांधी परिवार के अलावा और किसी को प्रधानमंत्री बनाया जाना बर्दाश्त नहीं है। भले ही वह व्यक्ति कोंग्रे से क्यों न हो।
ये भी पढ़ें 

अय्यर का कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों पर सवाल, राव को बताया “सांप्रदायिक” 

हिमाचल में पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, अब तक 238 लोगों की ​हुई मौत​! ​

हिंदी ​और​ मराठी ​सिनेमा की ​लोकप्रिय​ कही जाने वाली अभिनेत्री सीमा देव का निधन​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें