29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीति350 करोड़ पर साहू की सफाई, BJP का पलटवार, पैसा गांधी परिवार...

350 करोड़ पर साहू की सफाई, BJP का पलटवार, पैसा गांधी परिवार का ….   

धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "यह पैसा धीरज साहू का नहीं है बल्कि, गांधी परिवार, राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी का एटीएम है।"       

Google News Follow

झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने आयकर विभाग के छापे में उनके यहां से मिले 350 करोड़ पर सफाई दिया। उन्होंने कहा कि यह पैसा कांग्रेस का नहीं,हमारे परिवार का है। हमारा परिवार बहुत बड़ा है। अब इस पर बीजेपी ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह पैसा धीरज साहू का नहीं है बल्कि, गांधी परिवार, राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी का एटीएम है।”     

 बता दें कि शनिवार को धीरज साहू ने एक वीडियो जारी कर उनके ठिकानों से बरामद किये गए 350 करोड़ रुपये पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा बरामद किया गया पैसा उनका है उनके परिवार का है। इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के जितने भी बिजनेस है, वे सभी फर्म हमारे परिवार के नाम पर हैं। वो लोग कैसे इसे काला धन बता रहे हैं।यह तो आयकर विभाग ही बता सकेगा। उन्होंने कहा कि इसे आयकर विभाग ही बताएगा कि वह काला धन है या सफ़ेद। उन्होंने कहा कि यह पैसा किसी पार्टी या दल का नहीं है ,यह  मै दावे के साथ कह सकता हूं। 

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को आयकर विभाग ने धीरज साहू के परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां से बड़ी संख्या में कैश बरामद किया गया था। इन पैसो को गिनने के लिए आयकर विभाग ने बड़ी संख्या में मशीने भीं लगा रखी थी। पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। साथ बीजेपी ने मांग की थी कि इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें 

सोशल मीडिया पर जहर उगलता था संसद कांड मास्टरमाइंड ललित झा

“अगर सरकार ज​रांगे-​​पाटिल से किए वादे पूरे नहीं करेगी तो …”, बच्चू कडू की चेतावनी!

पाकिस्तान पर भारत के विजय की कहानी: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें