31 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनियात्रिपुरा के चार में से तीन विधानसभा सीट पर भाजपा को मिली...

त्रिपुरा के चार में से तीन विधानसभा सीट पर भाजपा को मिली जीत

यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत मिली है। वहीं, त्रिपुरा के 4 में से तीन सीट भाजपा ने जीत लिए हैं।  

Google News Follow

Related

23 जून को लोकसभा के तीन और विधानसभा के 7 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। आज मतगणना हुई और परिणाम आए। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विधानसभा उपचुनाव जीत गए हैं। उपचुनाव में भाजपा को बढ़त मिली है। यूपी के रामपुर में भाजपा को जीत मिली है। वहीं, त्रिपुरा के 4 में से तीन सीट भाजपा ने जीत लिए हैं।
भाजपा नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 6,104 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने 17,181 वोट हासिल किए जो चुनाव आयोग के अनुसार कुल मतदान का 51.63 प्रतिशत है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट या कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत वोट मिला।
कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने 3,163 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो कुल पड़े वोटों का 43.46 फीसदी है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अशोक सिन्हा को 14,268 मत (35.57 प्रतिशत) मिले। माकपा अपना गढ़ भाजपा से 4,572 मतों के अंतर से हार गई। बीजेपी उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 वोट (51.83 फीसदी) मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को 14,197 वोट (39.2 फीसदी) मिले।
भाजपा की स्वप्ना दास ने 16,677 वोट (42.34 प्रतिशत) हासिल करते हुए 4,583 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीआईपीआरए मोथा के बाबूराम सतनामी को 12,094 वोट (30.7 फीसदी) मिले।
यह भी पढ़ें-

बागी विधायकों के घरों के बाहर सीआरपीएफ की ​तैनाती​ ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,309फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें