27 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाबीजेपी बड़ा आरोप: पीएम की रैली में दंगा भड़काना चाहते थे सपा...

बीजेपी बड़ा आरोप: पीएम की रैली में दंगा भड़काना चाहते थे सपा कार्यकर्ता 

Google News Follow

Related

बीजेपी ने सपा पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी के कहा कि कानपुर में पीएम मोदी की रैली के दौरान सपा के कार्यकर्ता शहर में हिन्दू -मुस्लिम दंगा भड़काने चाहते थे। लेकिन, बीजेपी के शांतप्रिय कार्यकर्ताओं ने इसे नाकाम कर दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को इस संबंध छपी ख़बरों का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया।

संबित पात्रा ने कॉन्फ्रेंस में सपा पर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने पीएम मोदी की रैली को खत्म करने की साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता पूरे शहर में दंगा भड़काने  के फ़िराक में थे ताकि पीएम मोदी की रैली को खत्म किया जा सके।
.
उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता जहां यह साजिश रचे थे, वह इलाका मुस्लिम बाहुल्य है। पात्रा ने बताया कि मोदी की रैली के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें   सपा के कुछ कार्यकर्ता  विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी दौरान इस लोग एक कार में  आग लगाने की कोशिश करते हुए कार की तोड़फोड़ कर रहे हैं। जिस पर  पीएम मोदी और सीएम योगी के पोस्टर लगे हुए थे।
उन्होंने कहा कि, लेकिन यह मामला कुछ और है यह सब कुछ एक साजिश का हिस्सा है। पात्रा ने  बताया कि जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया। वह क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य है। यह घटना नौबस्ता हमीरपुर रोड स्थित बम्बा चौराहे पर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता हिन्दू मुस्लिम दंगा भड़काना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता चाहते थे कि यह वीडियो देखकर बीजेपी कार्यकर्ता  मारपीट करने लगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान समाजवादी पार्टी का छात्रसभा का राष्ट्रीय सचिव सचिन केसरवानी भी मौजूद था और जिसकी कार पर हमला हुआ इस व्यक्ति का नाम अंकुर पटेल है जो समाजवादी पार्टी का छात्र सभा का नेता है।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी के कार्यक्रम में हंगामा की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार 

मालेगांव केस में कांग्रेस घिरी, इंद्रेश कुमार ने कहा- माफ़ी मांगे कांग्रेस 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें