29 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियामुस्लिम समर्थक को बीजेपी का झंडा लगाने पर आंख फोड़ने की मिली...

मुस्लिम समर्थक को बीजेपी का झंडा लगाने पर आंख फोड़ने की मिली धमकी

Google News Follow

Related

 उत्तर प्रदेश में बीजेपी के मुस्लिम समर्थकों को आये दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभी हाल में ही कुशीनगर में एक मुस्लिम युवक बाबर अली की इसलिए हत्या कर दी गई कि वह बीजेपी का समर्थक था और योगी सरकार बनाने पर मिठाइयां और जय श्रीराम के नारे लगाए थे। यह सिलसिला यूं ही चल रहा है। कट्टरवादी मुस्लिमों के शिकार पुरुष ही नहीं बन रहे हैं बल्कि महिलाएं भी हो रही है। पिछले दिनों एक महिला को बीजेपी को वोट देने उसके पति द्वारा तलाक देने  की धमकी मिली थी। एक दिन पहले तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली निदा खान को बीजेपी में शामिल होने के लिए धमकी मिली थी।
वहीं, अब कानपुर में एक मुस्लिम युवक द्वारा अपने घर यानी छत पट बीजेपी का झंडा लगाने पर  आँख फोड़ने और गर्दन कटाने की धमकी मिल रही है। इतना ही नहीं युवक से कई बार उसके पड़ोसियों ने सरेआम मारपीट भी की। अब युवक ने इस मामले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि यह मामला कानपुर के किदवई नगर के जूही लाल कालोनी का है। यहां के शकील अहमद  दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। लेकिन अब वह अब अपना खुद का बिजनेस करते हैं। उनका ज्वेलरी का बिजनेस है। उन्होंने बताया कि वह 2013 से बीजेपी के समर्थक हैं और पीएम मोदी के काम को पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में यहां के रहने वालों के छत पर कांग्रेस का झंडा लगा था, लेकिन मेरे छत पर बीजेपी का। जिसको देखकर उनका पड़ोसी शहनाज गुस्सा हो गया झंडा को फाड़ दिया। और उसने धमकी दी की यहां के मुस्लिमों के साथ मिलकर रहो वरना आंख फोड़ देंगे गर्दन काट देंगे।शकील अहमद ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।
ये भी पढ़ें 

 

बीजेपी में शामिल होने पर निदा खान को जान से मारने की धमकी    

लगेगा झटका:  शिवपाल ने BJP ज्वाइन करने के सवाल पर कही यह बात       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें