26 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमराजनीतिबीएल संतोष लखनऊ दौरे पर, वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों पर होगा मंथन

बीएल संतोष लखनऊ दौरे पर, वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों पर होगा मंथन

Google News Follow

Related

लखनऊ। भाजपा ने 2022 के लिए चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष आज से दो दिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान वह योग दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विधान परिषद में नामित किए जाने वाले चार सदस्यों के नामों पर मुहर लगाएंगे।

बता दें कि बीएल संतोष 31 मई व एक जून को भी लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। साथ ही मंत्रियों व विधायकों से फीडबैक भी लिया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी को ‘सेवा ही संगठन’ के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी थी। साथ ही मंत्रियों की शिकायतों पर सरकार के साथ मंथन हुआ था। उन्होंने जाने से पूर्व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कोरोना प्रबंधन को सराहा था। वहीं योगी आदित्यनाथ की सराहना की थी। करीब पंद्रह दिन बाद वह दोबारा प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वह योग दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। साथ ही विधान परिषद में नामित किए जाने वाले चार सदस्यों के नामों को हरी झंडी दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें पार्टी के सहयोगी दलों को भी दो-एक सीट देने पर विचार हो रहा है। संतोष इस बारे में अंतिम फैसला कर सकते हैं। इसके अलावा आने वाले महीनों में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दौरों के कार्यक्रमों पर मंथन करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे होने हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन होना है। वह कार्यक्रमों की तारीखों और उसकी तैयारियों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेंगे। वहीं सभी प्रकोष्ठों के नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें