30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के आवास पर बम खोजी टीम !

एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के आवास पर बम खोजी टीम !

एनसीपी विधायक के निवास की छानबीन के बाद दस्ते को कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस ने बताया कि ये अफवाह है|

Google News Follow

एनसीपी (शरद पवार ग्रुप) के नेता विधायक डॉ.जितेंद्र आव्हाड के ठाणे स्थित आवास पर बम होने की सूचना बम निरोधक दस्ते को मिली|तदनुसार, बम का पता लगाने वाली टीम उनके आवास में दाखिल हुई। एनसीपी विधायक के निवास की छानबीन के बाद दस्ते को कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस ने बताया कि ये अफवाह है|

एनसीपी नेता विधायक डाॅ. जितेंद्र आव्हाड का ठाणे के लक्ष्मीनगर इलाके में नाद बंगला है। ठाणे पुलिस को उनके आवास में बम होने की सूचना मिली|इस सूचना के आधार पर बम निरोधक दस्ता, वर्तक नगर पुलिस उनके आवास में दाखिल हुई। उन्होंने घर का निरीक्षण किया, लेकिन वहां बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली| पुलिस ने बताया कि यह अफवाह है|पुलिस मामले की जांच कर रही है|

गौरतलब है कि एनसीपी ने जितेंद्र आव्हाड को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है।आव्हाड राकांपा प्रमुख शरद पवार के करीबी सहयोगी हैं और पहले राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। हाल ही में भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड विवादित बयान दे चुके है|अक्सर विवादित बयान देकर महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने रहते हैं| 

यह भी पढ़ें-

केरल में युवाओं की बैठक में ‘भारत माता की जय’ के नारे से इनकार ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें