28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकेजरीवाल के बाद अब क्राइम ब्रांच की आतिशी को नोटिस , आप...

केजरीवाल के बाद अब क्राइम ब्रांच की आतिशी को नोटिस , आप में खलबली

केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये देने का ऑफर दिया था। अब क्राइम ब्रांच इसी मामले में दोनों आप नेताओं से जानना चाहती है कि वे कौन लोग है।

Google News Follow

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को शिक्षा मंत्री आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची थी। लेकिन आतिशी अपने आवास पर नहीं थीं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने आतिशी स्टॉफ को नोटिस देकर वापस लौट आई। दरअसल, केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये देने का ऑफर दिया था। अब क्राइम ब्रांच इसी मामले में दोनों आप नेताओं से जानना चाहती है कि वे कौन लोग है। उनका नाम बताये।

आतिशी के नहीं होने पर उनके स्टॉफ ने नोटिस रिसीव किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच आतिशी बके घर से वापस लौट आई। क्राइम ब्रांच ने आतिशी को 5 फरवरी तक नोटिस का जवाब देने को कहा है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच के इस तरह से एक्टिव होने पर आप नेताओं में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि आप नेता नोटिस मिलने के बाद अगले कदम को लेकर बैठक हो रही है। बता दें कि, इससे पहले भी क्राइम ब्रांच ने आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची थी,लेकिन आतिशी के बाहर होने की वजह से नोटिस को रिसीव नहीं किया गया था।

यह मामला तब शुरू हुआ था , जब केजरीवाल और आतिशी ने एक कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली की सरकार को गिराने चाहती है। आतिशी ने यह भी कहा था कि आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर पिछले साल भी बीजेपी ने अपने पाले में लाने की कोशिश की थी। लेकिन वे उसमें वे कामयाब नहीं हुए। इसके बाद बीजेपी ने इस मामले की जांच के लिए दिल्ली कमिश्नर से शिकायत थी। जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। क्राइम ब्रांच ने दोनों नेताओं को नोटिस देकर बीजेपी पर लगाए गए आरोपों के सबूतों की मांग की है।

ये भी पढ़ें

UP ATS ने मेरठ से ISI एजेंट को किया गिरफ्तार, भेज रहा था खुफिया जानकारी

भारत रत्न: लालकृष्ण आडवाणी हुए भावुक, हाथ जोड़ किया अभिवादन

केरल में युवाओं की बैठक में ‘भारत माता की जय’ के नारे से इनकार ! 

राम मंदिर पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस को फोन कॉल !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें