29 C
Mumbai
Sunday, September 27, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटसुप्रीम कोर्ट के निर्देश से शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार में रुकावट नहीं 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार में रुकावट नहीं 

 जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार: फडणवीस

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई के बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पक्ष के विधायकों को दी गई अपात्रता नोटिस को लेकर यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। इससे मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उस पर विश्वास न करें।

वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम का कहना है की सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से मंत्रिमंडल विस्तार में कोई अड़चन नहीं आयेगी। अदालत ने इस पर कोई रोक नहीं लगाई है। सिर्फ विधायकों के निलंबन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने दावा किया की सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। ऐसी स्थिति में फिलहाल एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो सकेगा। तब तक दो लोगो ही सरकार में रहेंगे।

ये भी पढ़ें 

शिवसेना में बगावत पर सुको में 1 अगस्त को अगली सुनवाई

हरियाणा के बाद अब झारखंड में महिला सब-इंस्पेक्टर को कुचला 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें