29.5 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमराजनीतिचंद्रबाबू नायडू की एक और कसम: पार्टी सत्ता में नहीं लौटी तो...

चंद्रबाबू नायडू की एक और कसम: पार्टी सत्ता में नहीं लौटी तो आखिरी चुनाव! 

पार्टी 2024 का चुनाव नहीं जीतती है तो वे कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Google News Follow

Related

तेलगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी 2024 का चुनाव नहीं जीतती है तो वे कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने जनता से अपील की उनकी पार्टी को जिताएं। बात दें कि इससे पहले भी चंद्रबाबू नायडू ने 2021 में विधानसभा में एंट्री को लेकर ऐसी ही कसम खाये थे।

उन्होंने 2024 में राज्य में होने वाले विधानसभा के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका यह आखिरी चुनाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में नहीं लौटी तो  वे कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बुधवार देर रात के कार्यक्रम में उन्होंने भावुक होते जनता से अपील की उनकी पार्टी को 2024 ले विधानसभा जिताएं। उन्होंने इस दौरान अपनी पुरानी कसम भी दोहराई। जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि जब तक उनकी पार्टी सत्ता में नहीं लौटती तब तक वे विधानसभा में एंट्री नहीं करेंगे।

इस दौरान चंद्रबाबू नायडू जनता से बात करते हुयी कहा कि मुझे विधानसभा में लौटाना है।  मुझे राजनीति में बना रहना है, आंध्र प्रदेश के साथ न्याय करना है। अगर आप  मुझे अगले चुनाव में   नहीं जिताते हैं तो मेरा यह आखिरी चुनाव हो सकता है। क्या आप लोग मुझे अपना आशीर्वाद देंगे क्या आप लोग को मुझ पर भरोसा है ?इस मौके उपस्थित लोगों ने  उन्हें हाँ में जवाब दिया।

गौरतलब है कि 19 नवंबर 2021 में वाईएसआर पर अपनी पत्नी का अपमान का आरोप लगाते हुए चंद्रबाबू नायडू ने संकल्प लिया था कि वे विधानसभा  में तभी कदम रखेंगे जब उनकी पार्टी सत्ता में लौटेगी। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि हम सत्ता में नहीं लौटे तो यह हमारा आखिरी चुनाव होगा।उन्होंने कहा कि  मै केवल राज्य को प्रगति के रास्ते लाऊंगा। बाद में मै भविष्य की बागडोर किसी और को सौंप दूंगा ।

ये भी पढ़ें  

मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर हिन्दू लड़की को फंसाया, बाल काट भगाया

​​​​​’राहुल गांधी मनोरोगी हैं, इस आदमी में कॉमन सेंस नहीं’​ – भातखलकर ​

अरबपति गौतम अडानी विदेश में खोलेंगे फेमिली ऑफिस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें