30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़: महादेव ऐप पर अपराध शाखा का शिकंजा, पूर्व सीएम सहित 21...

छत्तीसगढ़: महादेव ऐप पर अपराध शाखा का शिकंजा, पूर्व सीएम सहित 21 पर मामला दर्ज!

महादेव ऐप नाम का जिन्न बघेल पर अपना शिकंजा कसता दिखाई दे रहा है|छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित महादेव ऐप नाम के सट्टा घोटाला मामले में अपराध शाखा पुलिस ने मामला दर्ज किया है|

Google News Follow

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही है| प्रदेश में एक बार फिर महादेव ऐप नाम का जिन्न बघेल पर अपना शिकंजा कसता दिखाई दे रहा है|छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित महादेव ऐप नाम के सट्टा घोटाला मामले में अपराध शाखा पुलिस ने मामला दर्ज किया है|आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर यह मामला कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा करता दिखाई दे रहा है| उक्त मामले में अपराध शाखा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व सीएम सहित 21 लोगों के खिलाफ मार्च के पहले सप्ताह में ही मामला दर्ज लिया था|

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी एक्ट की धारा 120बी ,34, 406, 420, 467, 468 और 471 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस की एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने हजारों करोड़ मूल्य के महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाले को लेकर कांग्रेसी नेता व प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है| बता दें कि रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा ने यह मामला दर्ज किया है| शाखा की ओर से धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वास का उल्लंघन और जालसाजी से संबंधित की धारा के तहत मामला दर्ज किया है| रायपुर की अपराध शाखा के अनुसार यह मामला बघेल के अलावा 21 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है|

उक्त मामले में एक बड़े प्रमुख पैनल संचालक को खोजने की कोशिश की गई थी| ईडी की जांच में 29 फरवरी 2024 तक भारतीय और विदेशी कंपनियों का कुल स्टॉक पोर्टफोलियो 1190 करोड़ के करीब पाया गया है|पूछताछ में कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी और भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा ने कई अहम खुलासे किए हैं|बता दें कि 4 मार्च को महादेव सट्टा ऐप को लेकर गोवा में भी तलाशी ली गई थी| छत्तीसगढ़ के फेमस महादेव सट्टा ऐप मामले में कई दिनों चल रही है| इसमें लगातार नित नए कुछ ना कुछ नए खुलासे होते दिखाई दे रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

पाक से आए 18 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता; 1,167 गुजरात में बसे!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें