31 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू और ईसीबी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी भाटिया दिल्ली...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू और ईसीबी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार

घोटाला राज्य के आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं से जुड़ा है।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में रविवार (1 मई) को एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और आर्थिक अपराध शाखा (ECB) ने भिलाई के कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। भाटिया की गिरफ्तारी उनके नेहरू नगर स्थित घर पर छापेमारी के बाद की गई। इस दौरान उनके मैनेजर संतोष रामटेके के निवास पर भी तलाशी ली गई।

सुबह से ही दुर्ग और भिलाई के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया जाएगा, जहां उनसे शराब घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि विजय भाटिया छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले भी भाटिया ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के घेरे में आ चुके हैं और जब से राज्य में आबकारी घोटाले की जांच तेज हुई है, उनका नाम लगातार चर्चाओं में रहा है।

गौरतलब है कि यह घोटाला राज्य के आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं से जुड़ा है। इसी साल जनवरी में ईडी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा को भी गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने घोटाले से संबंधित गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई थी।

ईओडब्ल्यू और ईसीबी की ताजा कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि राज्य सरकार शराब घोटाले की तह तक जाकर दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए संकल्पित है। आगामी दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां या खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

UN सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा: “आतंकवाद फैलाकर दूसरों पर दोष न मढ़े”

ब्राजील महत्वपूर्ण साझेदार, उसे भारत के आतंकवाद विरोधी रुख के बारे में बताना जरूरी : शशि थरूर

“खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,940फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें