25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमराजनीति20 साल से चुनाव हारते रहे: घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले छोटे लाल...

20 साल से चुनाव हारते रहे: घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले छोटे लाल फिर आएंगे मैदान में

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी मेहनत में जुटी हैं, लेकिन किशनगंज जिले में एक ऐसा नाम भी है जो बीते 20 सालों से लगातार चुनाव लड़ रहा है, लेकिन जीत नहीं पाया। यह नाम है छोटेलाल महतो का, जो अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते हैं और समाज सेवा में भी आगे रहते हैं।

छोटेलाल महतो ने साल 2000 में केवल 23 साल की उम्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन किया था। हालांकि उम्र की वजह से उनका नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद से उन्होंने लगातार लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनाव में हिस्सा लिया, लेकिन अब तक जीत नहीं मिली।

20 साल से नहीं जीते, फिर भी हौसले बुलंद, बिहार में यहां से चुनाव लड़ेंगे घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले छोटेलाल

छोटेलाल ने किशनगंज के कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ा। इनमें कहा जाता था सीमांचल का गांधी ऐसे तसलीमुद्दीन  जिन्हें और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। हालांकि जीत नहीं मिली, लेकिन उनका हौसला कभी नहीं टूटा।

छोटेलाल कहते हैं, “2004 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जीत नहीं मिली है लेकिन कभी हार नहीं मानी। इस बार भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। जनता काफी मदद करती है और चंदा देकर हमें मैदान में उतारती है। हम लोगों के घर गैस सिलेंडर पहुंचाते हैं। लोग मेरे जैसा नेता चाहते हैं। इस बार हमें कामयाबी जरूर मिलेगी। जनता अपने वोट से जीत दर्ज कराएगी।”

छोटेलाल की पत्नी चुनावी खर्च जुटाने के लिए बकरी, मुर्गी और अंडे बेचती हैं। वह मानती हैं कि छोटे लाल लोगों के दुख और मुसीबत में हमेशा साथ रहते हैं, इसलिए जनता उन्हें मौका जरूर देगी। छोटेलाल का कहना है, “जब तक जिंदा रहेंगे, चुनाव लड़ेंगे। मानव सेवा मेरी प्राथमिकता है। अगर मैं चुनाव जीतता हूं तो गरीबों की आंखों के आंसू पोछूंगा और विकास व रोजगार के क्षेत्र में काम करूंगा।”

20 साल से लगातार चुनाव लड़ने वाले छोटे लाल की मेहनत और जनता की सेवा का जज्बा इस चुनाव में भी उन्हें संघर्ष का प्रतीक बनाता है।

यह भी पढ़ें:

तालिबान विदेश मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर MEA का बयान, “हमारा कोई रोल नहीं”

अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट कुछ घंटों के लिए सस्पेंड, सपा ने भाजपा पर लगाया ‘लोकतंत्र दबाने’ का आरोप!

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से अस्पताल परिसर में बलात्कार, RG कर केस की जख्म हुए ताजा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें