30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का उद्धव पर हमला, बताया मुख्यमंत्री का काम!

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का उद्धव पर हमला, बताया मुख्यमंत्री का काम!

मुख्यमंत्री ने जाना चाहिए फिल्ड पर। लोगों से मिलना चाहिए। लोगों के सुख दुःख को जानना चाहिए यही मुख्यमंत्री का काम होता है।

Google News Follow

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में साक्षात्कार दिया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी पत्रकार साहिल जोशी और राजदीप सरदेसाई के सवालों के धड़ाके से दिए जवाब सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहे है। दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को घुमाकर ताना मारा।

कॉन्क्लेव के दौरान विपक्षी पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सवाल किया ‘, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे आपको अभी तक मुख्यमंत्री नहीं मानते, उनका कहना है की आप सही मुख्यमंत्री नहीं है, अभी भी आप को यह सिद्ध करना है की असली शिवसेना कौन है, इस बारे में आप को क्या लगता है?’ सुनते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आदित्य और उद्धव ठाकरे पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा “वो कौन होते है रेकग्नाइज करने वाले, ये महाराष्ट्र की जनता रेकग्नाइज करने वाली है, उन्होंने रेकग्नाइज भी कर दिया है। और इसीलिए हम काम कर रहें है।”

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र और विशेषतः मुंबई के कामों को हाइलाइट किया , “यह मुंबई का ब्यूटीफिकेशन हो रहा है। मुंबई के रस्ते हम बना रहें है। मुंबई का पोलुशन हम कम कर रहें है। मुंबई में हम डीपक्लीन ड्राइव चला रहें है। नालसफाई काम देखने भी खुद मुख्यमंत्री जा रहा है। इतनी बारिश के बावजूद इस साल पानी भरा क्या? नहीं भरा। डीपक्लीन के कारण प्रदुषण भी काम हुआ है। मुझे ऐसे कामों के समय जा कर देखने में कोई शर्म नहीं आती, कभी आपने देखा है पानी से रोड को धोते समय? आपने कभी देखा ता ऐसे होते हुए ? हम रिसाइकल्ड पानी से यह रस्ते दो रहें है।”

यह भी पढ़ें:

Haryana AE-2024: कभी न जीतने वाले निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भाजपा की रणनीति !

Haryana in Sonipat: पीएम मोदी का जोरदार हमला, कहा, “कांग्रेस के डीएनए में है आरक्षण विरोधी”!

‘मेक इन इंडिया’ को दस साल पुरे; क्या बदला?

दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को भी ताना मारा है, “वो कहते है यह सब काम क्या मुख्यमंत्री के है? में पूछता हूं तो बताइए मुख्यमंत्री के काम है ? घर में बैठे रहना मुख्यमंत्री का काम है क्या? फेसबुक लाइव करते रहना ही मुख्यमंत्री का काम है क्या ? मुख्यमंत्री ने जाना चाहिए फिल्ड पर। लोगों से मिलना चाहिए। लोगों के सुख दुःख को जानना चाहिए यही मुख्यमंत्री का काम होता है। हमें बालासाहब कहते थे कोई भी अगर आएगा तो उसे मंत्रालय में आने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, मंत्री ने उसे जाकर मिलना चाहिए।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें