28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत पर 50% टैरिफ को लेकर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता!

भारत पर 50% टैरिफ को लेकर कांग्रेस नेता ने जताई चिंता!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और 6 अगस्त को अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया।

Google News Follow
कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ट्रंप की इस घोषणा के पीछे की वजह भारत सरकार की कमजोर विदेश नीति को बताया।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया है। मुझे ऐसा लगता है कि भारत की विदेश नीति असफल हुई है। टैरिफ के पीछे भारत सरकार जिम्मेदार है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी तक भारत सरकार की ओर से टैरिफ पर कोई बयान नहीं आया है। मुझे लगता है कि भारत सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अगर यह ऐसे ही चलता रहा तो इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा पड़ेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और 6 अगस्त को अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया।

अमेरिका ने यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल और सैन्य उपकरण खरीदने के जवाब में उठाया। भारत सरकार ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने इसे अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सरकार ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

दूसरी तरफ, 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने पर कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने कहा कि अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है और अदालत के फैसले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस केस में जो पीड़ित हैं, उनकी भावनाएं क्या हैं, उसे समझना जरूरी है। जिन्हें लगता है कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला है, वह संवैधानिक तरीके से आवाज उठा सकते हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। अगर किसी को कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करना है तो संवैधानिक तरीकों से अपील कर सकता है।

यह भी पढ़ें-

ट्रंप की नीतियों से अमेरिका-भारत संबंधों में बढ़ा तनाव : रिपोर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें