28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामा'मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो'

‘मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो’

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल ,मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने केस दर्ज करने दिए निर्देश      

Google News Follow

कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्हें कहते हुए  सुना जा सकता है कि मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो। हालांकि में बाद में पटेरिया अपने बयान से पलट गए और सफाई देते हुए कहा कि फ्लो में मुंह से निकल गया। अब इस वीडियो को बीजेपी नेता शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि पीएम मोदी की ह्त्या के लिए तत्पर रहो। बाद में पटेरिया ने कहा कि  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात निकल गई। लेकिन उनके कहने का यह मतलब नहीं था। मतलब अगले चुनाव में मोदी को हराओ। वीडियो में सुना जा सकता है।  जिसमें वे कह रहे हैं कि’ मोदी चुनाव खत्म कर देगा ,मोदी जाति, धर्म भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों ,आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान बचना है तो मोदी किन ह्त्या के तैयार रहो।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजा पटेरिया और कांग्रेस आलोचना होने लगी। इसके पटेरिया ने इस विवादित वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि हत्या से मतलब बीजेपी को चुनाव हारने से है।यह फ्लो में बात निकल गई। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का तोड़मोड़ को परोसा गया है। यह वीडियो एडिट किया गया है।  बीजेपी ने भी इस विदादित बयान पर कांग्रेस को घेरा है।
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस इटली की है और इटली की मानसिकता मुलोसिनी की है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने  कहा कि वे इस वीडियो के आधार पर पुलिस को केस दर्ज करने का  निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें 

गुजरात में दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

आतंकवाद को अच्छे या बुरे की कैटेगरी में नहीं बांटा जाना चाहिए

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें