29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमस्पोर्ट्सक्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम विराट कोहली का इमोशनल मैसेज

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम विराट कोहली का इमोशनल मैसेज

विराट कोहली ने रोनाल्डो को हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा बताया।

Google News Follow

फीफा विश्व कप 2022 से रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल बाहर हो चुकी है। इसी के साथ रोनाल्डो के विश्व चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। उस मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रोते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था। पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप जीतने वाले रोनाल्डो अब तक देश को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जिता पाए। 37 साल के रोनाल्डो के लिए अब अगला विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में वह विश्व चैंपियन बनने का सपना कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। 

फीफा विश्व कप 2022 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ पुर्तगाल को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही यह टीम विश्व कप से बाहर हो गई। इस मैच में रोनाल्डो को पुर्तगाल की शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाद में उन्हें मैदान पर भेजा गया, लेकिन वह भी कोई गोल नहीं कर सके। इस मैच में एकमात्र गोल 42वें मिनट में मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने किया, जो निर्णायक साबित हुआ और मोरक्को ने यह मैच 1-0 से अपने नाम किया। 

पुर्तगाल के विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। रोनाल्डो ने लिखा- पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी सपना था। सौभाग्य से मैंने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते, लेकिन अपने देश का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर लाना मेरा सबसे बड़ा सपना था। मैं इसके लिए लड़ा। इस सपने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 

रोनाल्डो ने आगे कहा कि 16 वर्षों में विश्व कप के पांच संस्करणों में मैंने हमेशा महान खिलाड़ियों के साथ और उनके समर्थन और लाखों पुर्तगालियों द्वारा समर्थन में खेला। मैंने टीम के लिए अपना सब कुछ मैदान पर न्योछावर कर दिया। मैंने हमेशा लड़ाई की और उससे मुंह नहीं मोड़ा। अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा। अफसोस कल सपना टूट गया। रोनाल्डो ने आगे पुर्तगाल को धन्यवाद दिया, यह कहते हुए कि “सपना जब तक नहीं टूटा तब तक सब कुछ अच्छा था।” रोनाल्डो ने कहा है कि वह हमेशा देश के लिए लड़ते रहे हैं और उनका रवैया आगे भी ऐसा ही रहेगा। वहीं, विराट कोहली ने लिखा कि रोनाल्डो सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं और कोई ट्रॉफी खेल में उनके योगदान को कम नहीं कर सकती। रोनाल्डो के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को परेशानी में डाल दिया है। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा कि रोनाल्डो पुर्तगाल से अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब वह दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने लिखा सपना टूट चुका है। यानी रोनाल्डो ने उम्मीद छोड़ दी है।  

रोनाल्डो की फोटो शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा “कोई ट्रॉफी या खिताब आपसे वह नहीं छीन सकता, जो आपने इस खेल और दुनियाभर में इस खेल के समर्थकों के लिया किया है। कोई खिताब उस प्रभाव को बयां नहीं कर सकता जो आपका था और जो मैं और मेरे जैसे कई फैंस महसूस करते थे, जब आपको खेलते हुए देखते थे। यह भगवान का एक तोहफा है। जो इंसान हमेशा अपना सब कुछ झोंक कर खेलता है और मेहनत और लगन की मूर्ति है, उसके लिए यह भगवान का आशीर्वाद है। आप हर खिलाड़ी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। आप मेरे लिए सार्वकालिक महान हैं।”

ये भी देखें 

मोरक्को के खिलाफ पुर्तगाल की हार, वर्ल्ड कप की हार से टूटे रोनाल्डो

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें