27 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमराजनीतिसिद्धू की बेटी का इमोशनल कार्ड, पिता के जीतने पर ही शादी...

सिद्धू की बेटी का इमोशनल कार्ड, पिता के जीतने पर ही शादी करूंगी !  

Google News Follow

Related

पंजाब विधानसभा चुनाव में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर बीजेपी और उसके गठबंधन साथी कांग्रेस को घेर रहे हैं वहीं, खुद कांग्रेसी नेताओं के परिवार पंजाब के सीएम चन्नी पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही चुनाव जीतने के लिए बड़े बड़े संकल्प ले रहे हैं। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू ने भी बड़ा संकल्प लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू का प्रचार करते हुए राबिया ने कहा कि जब तक उसके पिताजी की चुनाव में जीत नहीं हो जाती तब तक वह शादी नहीं करेगी। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में मतदान होगा।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका सहयोग करने के लिए उनकी बेटी राबिया सिद्दू भी चुनावी मैदान में उतर कर उनके समर्थन में प्रचार कर रही है। राबिया सिद्दू अपने प्रचार के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी गरीब कैसे हो सकते है जबकि उनके पास करोड़ो की सम्पत्ति है। उसने दावा किया कि चन्नी के पास 133 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है।

यही नहीं राबिया सिद्धू ने जनता के सामने ऐलान किया कि जब तक उसके पिता नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर लेते तब तक वह शादी नहीं करेगी। बता दें कि पंजाब का सीएम फेस घोषित किये जाने के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि चरणजीत सिंह गरीब का बेटा हैं, और वे गरीबों का दर्द समझते हैं। हालांकि अपने चुनावी हल्फनानमे में चन्नी अपनी करोड़ो की सम्पत्ति की जानकारी दी है। मालूम हो कि चन्नी दो जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

हिजाब की मांग ने वाली 6 छात्राओं की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल   

UP Election 2022: दो ‘शाही’ जंग, खान बाप-बेटे के सामने नवाब बाप-बेटे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,160फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें